Skip to content Skip to footer

Union Budget 2024 Explained in Hindi – केन्द्रीय बजट 2024 समझे आसान भाषा में

Union Budget 2024

भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाने की केंद्र सरकार की पूरी तरह से तैयारी है और अर्थव्यवस्था को इस और ले जाने के लिए सरकार सटीक रूप से कार्य भी कर रही है। बजट को पेश करते वक्त यही इशारा किया गया है। एक सचेत भारतीय नागरिक होने के नाते आपको अपने यूनियन बजट की जानकारी होनी चाहिए। अगर आप हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2024 को समझना चाहते हो तो यह लेख पूरा पढ़ें क्युकी इस लेख में हमने केन्द्रीय बजट की पूरी जानकारी (Union Budget 2024 Explained in Hindi) दी है।

Union Budget 2024 के बारे में जानना क्यों जरूरी है?

केंद्रीय बजट देश की केंद्र सरकार के द्वारा जारी किए जाने वाला बजट होता है जो एक तरह से हमारे देश की वित्तीय योजना होता है तो ऐसे में यह देश और देश के नागरिकों को काफी हद तक प्रभावित करता है। यूनियन बजट एक प्लानिंग होती है कि सरकार अपना पैसा कैसे खर्च करेगी और सरकार के द्वारा खर्च किए जाने वाला यह पैसा देश के वर्तमान और भविष्य को निर्धारित करता है तो ऐसे में हर व्यक्ति का बजट के बारे में जानना जरूरी होता है। टैक्स संबंधित बदलाव भी इन्ही बजट में आते है।

Union Budget 2024 Explained in Hindi - केन्द्रीय बजट 2024 समझे आसान भाषा में

भारत का एक सचेत नागरिक होने के चलते आपकी यह जिम्मेदारी बनती है की आपको आपकी सरकार के द्वारा जारी किए जाने वाले बजट के बारे में जानकारी हो क्युकी यह बजट हर नागरिक के जीवन को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित करता ही है। हाल ही में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा केन्द्रीय बजट जारी किया गया है। अगर आप केन्द्रीय बजट 2024 (Union Budget 2024 Explained in Hindi) को सटीक रूप से समझना चाहते हो तो उसे आप आसानी से कुछ इस तरह से समझ सकते हो:

साल 2047 तक भारत को विकसित बनाने की है तैयारी

आज के समय में पूरी दुनिया में भारत के आने वाले कुछ दशकों में एक विकसित देश के रूप में उभरने की संभावनाएं जताई जा रही है और जहां पूरी दुनिया एक तरह संभावनाएं जाता रही है वहीं भारत में केंद्र सरकार सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर देश को एक विकसित देश बनाने के लिए कार्यरत है। इस साल के बजट को पेश करते हुए भी भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाने का इशारा दिया गया है और इंडियन बजट की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद बजट के पावरपॉइंट प्रजेंटेशन में भी शुरुआत इन्ही वाक्यों से हो रही है।

भारत को 2047 तक एक विकसित देश बनाने के लिए जो लक्ष्य रखा जा रहा है वह एक समृद्ध भारत बनाने का है जिसमें प्रकृति के साथ अन्याय नहीं किया जाए और सभी के लिए पर्याप्त अवसर मौजूद हो। वहीं अगर बात की जाए डेवलपमेंट मंत्र की तो वह है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास जिससे साल 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाया जा सके। इसी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हुए Union Budget 2024 पेश किया गया है, जिसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।

जन-केंद्रित समावेशी विकास की हुई बात

हाल ही में पेश किए गए यूनियन बजट 2024 या फिर कहां जाए तो की एंट्री बजट 2024 के अंतर्गत जान केंद्रित समावेशी विकास की बात की गई है अर्थात जनता के समावेशी विकास को ध्यान रखते हुए यह बजट पेश किया गया है जिसमें बताए गए 7 मुख्य बिन्दु के बारे मे बात की जाए तो वह कुछ इस प्रकार है:

  • इंफ्रास्ट्रक्चर के सभी प्रकार जिनमें फिजिकल, डिजिटल और सोशल शामिल है, में ठोस विकास
  • डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के द्वारा औपचारिकीकरण और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा
  • जीएसटी के टैक्स बेस का विस्तार
  • मजबूत फाइनेंशियल सेक्टर के द्वारा सेविंग्स, क्रेडिट और इन्वेस्टमेंट को ऑन ट्रैक करना
  • ग्लोबल कैपिटल और फाइनेंशियल सर्विसेज का अर्थव्यवस्था में आने के लिए मजबूत द्वार
  • इन्फ्लेशन का प्रोएक्टिव मैनेजमेंट
  • देश के हर क्षेत्र को देश के आर्थिक विकास में भाग बनाना

गरीब, युवा, नारी और किसान को सशक्त बनाने पर है ध्यान

हाल ही में वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट के फोकस एरिया के बारे में बात की जाए तो इस बजट के फोकस एरिया गरीब, युवा, नारी और किसान है। फोकस एरिया को GYAN कहकर भी संबोधित किया जा रहा है जिसमें G गरीब को, Y युवा को, A अन्नदाता को और N नारी को कहकर संबोधित किया गया है। इंडियन बजट की आधिकारिक वेबसाईट पर पेश किए गए बजट पावरपोईंट प्रजनटेशन में इन चारों वर्गों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी भी मौजूद है।

अमृत काल के लिए कुछ इस तरह है सरकारी की स्ट्रेटेजी

क्योंकि वर्तमान समय में हमारे देश में देश को 2047 तक विकसित बनाने की बात की जा रही है तो सामान्य से बात है कि इसके लिए सरकार स्ट्रेटजी भी लेकर चल रही है और इस स्ट्रेटजी के अंतर्गत बजट भी पेश किया जा रहा है। आधिकारिक बजट वेबसाइट पर पेश किए गए यूनियन बजट 2024 या फिर कहे तो केंद्रीय बजट 2024 के पावर पॉइंट में अमित कल के लिए स्ट्रेटजी की बात की गई है, जिसे कम शब्दों और सरल भाषा में समझा जाए तो यह स्ट्रेटेजी कुछ इस प्रकार है:

ठोस विकास

  • साल 2070 तक 'नेट ज़ीरो' को लक्ष्य को लेकर किए जा रहे है काम
  • रुफटॉप सोलराइजेशन पर भी है ध्यान
  • पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की होगी वृद्धि
  • बायोमेनयुफेकचरिंग और बायोफाउन्ड्री पर होगा काम

इंफ्रास्ट्रक्चर और इनवेस्टमेंट

  • 3 मेजर रेलवे कॉरीडोर प्रोग्राम का इम्प्लिमेन्टेशन
  • विदेशी निवेश को प्रोत्साहन
  • मौजूदा एयरपॉर्ट्स की संख्या में बढ़ावा
  • मेट्रो रेल और वंदे भारत के द्वारा अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन

इंकलूसीव डेवलपमेंट

  • राज्यों को तेज विकास के लिए गाइडेंस
  • सर्विकल कैंसर के लिए वैक्सनैशन
  • बेहतर न्यूट्रीशन डिलीवरी के लिए योजनाएं और कार्यक्रम
  • टीकाकरण के लिए प्लेटफॉर्म की शुरुआत
  • गरीब ग्रामीणों को आवास देना
  • माध्यम वर्गीयों को आवास दिलवाने हेतु नई योजना
  • टूरिज़्म के विकास के लिए राज्यों को ब्याज मुक्त कर्ज व अन्य प्रयास

एग्रीकल्चर और फूस प्रोसेसिंग

  • पोस्ट हार्वेस्ट गतिविधियों में पब्लिक और प्राइवेट निवेश को प्रोत्साहन
  • नैनो डीएपी एप्लीकेशन को सभी एग्रो क्लाइमेटिक ज़ोन में बढ़ोतरी
  • ऑयल सीड्स में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए प्रयास
  • डेयरी डेवलपमेंट के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत
  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को बढ़ावा

Tax Proposals रहेंगे कुछ इस प्रकार

किसी भी साल की केंद्रीय बजट में लोगों का फोकस सामान्य तौर पर जिस चीज पर सबसे अधिक रहता है वह है Tax Proposals! अगर आप केंद्रीय बजट 2024 के ट्रैक्स प्रपोजल्स के बारे में जानना चाहते हैं तो जानकारी के लिए बता दे कि इस साल टैक्स प्रपोज में कुछ खास बदलाव नहीं देखा गया है। यूनियन बजट 2024 के पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में दी गई टैक्स प्रपोजल की जानकारी को अगर सरल भाषा और कम शब्दों में समझाया जाए तो Union Budget Tax Proposal 2024 कुछ इस तरह है:

  • स्टार्टअप्स और कुछ सोवारियन वेल्थ फंड/टेंशन फंड को कुछ टैक्स बेनिफिट्स दिए जाएंगे।
  • 1 करोड़ टैक्स पेयर्स को आउटस्टैंडिंग डायरेक्ट टैक्स डिमांड के विड्रोल में फायदा
  • पुरानी टैक्स रेट ही इस साल भी जारी की जाएगी जिसमें डायरेक्ट इनडाइरेक्ट टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटीस, कॉर्पोरेट टैक्स और इनकम टैक्स शामिल है।

विशेष मिनिस्ट्रीयों के एलोकेशन है कुछ इस प्रकार

किसी भी साल के यूनियन बजट में सबसे अधिक ध्यान देने वाली और खास बातों में सरकार के द्वारा विभिन्न मिनिस्ट्रियों का एलोकेशन भी शामिल है जिसके बारे में लोग जानने मे रुचि रखते है क्युकी यह एलोकेशन  विभिन्न क्षेत्रों में देश के विकास में काफी महत्वपूर्ण योगदान देते है। ऐसे में अगर आप Union Budget 2024 के Minstary Allocations के बारे में जानना चाहते है तो बता दे की यूनियन बजट 2024 के अंतर्गत विशेष मिनिस्ट्रीयों को दिए गए एलोकेशन कुछ इस प्रकार है:

  • Ministry of Defence: 6.2 लाख करोड़
  • Ministry of Road Transport and Highways: 2.78 लाख करोड़
  • Ministry of Railways: 2.55 करोड़
  • Ministry of Consumer Affairs, Food & Public Distribution: 2.13 लाख करोड़
  • Ministry of Home Affairs: 2.03 लाख करोड़
  • Ministry of Rural Development: 1.77 लाख करोड़
  • Ministry of Chemicals and Fertilizers: 1.68 लाख करोड़
  • Ministry of Communications: 1.37 लाख करोड़
  • Ministry of Agriculture and Farmer's Welfare: 1.27 लाख करोड़

मुख्य योजनाओं में कुछ इस तरह रहेगा एलोकेशन

केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाएं देश में रहने वाली जनसंख्या के एक बड़े भाग को प्रभावित करती है और काफी सारे लोगों के जीवन में काफी अहम प्रभाव रहता है केंद्र सरकार की योजनाओं का तो ऐसे में मुख्य योजनाओं के लिए किए जाने वाले एलोकेशन की जानकारी होना भी जरूरी है। अगर आप जानना चाहती हो कि इस वित्तीय वर्ष में मुख्य केंद्रीय योजनाओं को कितना पैसा मिल रहा है तो बता दे की इस वित्तीय वर्ष Major Scheme Allocation कुछ इस प्रकार रहने वाला है:

  • Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme: 86 हजार करोड़
  • Ayushman Bharat-PMJAY: 7500 करोड़
  • Production Linked Incentive Scheme: 6200 करोड़
  • Modified Programme for Development of Semiconductors and display manufacturing ecosystem: 6903 करोड़
  • Solar Power (Grid): 8500 करोड़
  • National Green Hydrogen Mission: 600 करोड़

Read Also:- Benefits of Holding Stocks for Long Term in Hindi – स्टॉक्स को लंबे समय तक होल्ड करके रखने के फायदे

निष्कर्ष!

भारत के हर सचेत नागरिक की है जिम्मेदारी है कि वह -अपनी सरकार के द्वारा निकाले जाने वाले केंद्रीय बजट की जानकारी रखिए कि यह बजट काफी मायने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर से देश में रहने वाले नागरिकों की जीवन को प्रभावित करता है। यही करने की हमने यह लेख तैयार किया है जिसमें हमने हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2024 की पूरी जानकारी (Union Budget 2024 Explained in Hindi) आसान भाषा में दी है। उम्मीद है की यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित हुआ हो।

FAQ!

प्रश्न: 2024 के बजट में नया क्या है?

उत्तर: 2024 के बजट में गरीब, युवा, किसान और नारी के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए काम करने के बारे में बात की गई है। इसके अलावा इस बात पर ध्यान देना चाहिए की इस साल कैपिटल एक्सपेनडेचर को जीडीपी का 3.5 प्रतिशत कर दिया गया है।

प्रश्न: भारत का नया बजट क्या है?

उत्तर: काफी सारे लोगों का केंद्रीय बजट 2024 से संबंधित सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर भारत का नया बजट क्या है, भारत का नया बजट मुख्य रूप से आर्थिक विकास पर केंद्रित है जो 11.1% की वृद्धि के साथ पूंजीगत व्यय 11.11 लाख करोड़ रुपये रखते हुए पेश किया गया है। साथ ही वित्तीय घाटे का लक्ष्य भी वित्त वर्ष 25 के लिए 5.1% है, जिसे वित्त वर्ष 26 तक 4.5% से नीचे लाने का उद्देश्य रखा गया है।

प्रश्न: बजट का निर्माण कौन कौन करता है?

उत्तर: केंद्रीय बजट को लेकर लोगों की दिमाग में जो सवाल है उनमें से एक मुख्य सवाल यह भी है कि आगे बजट का निर्माण कौन-कौन करता है,
बजट का निर्माण वित्त मंत्रालय, नीति आयोग और सरकार के कई अन्य मंत्रालय मिलकर करते है जिसमें सबसे मुख्य भूमिका वित्त मंत्रालय की ही होती है। बजट को सामान्य तौर पर वित्तीय मंत्री के द्वारा पेश किया जाता है।

प्रश्न: अंतरिम बजट क्या है?

उत्तर: अंतरिम बजट वह बजट होता है जो चुनाव से पहले आता है। अगर इसकी परिभाषा देखी जाए तो चुनाव से पहले आने वाले बजट का नाम अंतरिम बजट होता है। यह एक प्रकार का अल्पकालिक योजना होता है जो नई सरकार की शुरुआत करता है। जब तक नई सरकार कार्य संभाल कर पूर्ण बजट नहीं पेश करती, तब तक यह बजट काम आता है।